बरेली, फरवरी 24 -- मीरगंज, संवाददाता। केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में छात्र छात्राओं से संवाद किया। शिक्षकों से शिक्षण विषय के बारे में जानकारी ली। भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल ने मंगलवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने विद्यालय की कक्षों, विज्ञान प्रयोगशाला, सांस्कृतिक गतिविधि कक्षों, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं शासन द्वारा पीएम श्री स्कूलों के लिए निर्धारित 19 पैरामीटर का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने कक्षा का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक से शिक्षण के विषय में जानकारी ली। प्रत्येक कक्षा के छात्र छात्राओं ने सचिव स्वागत किया। प्र...