पलामू, अगस्त 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज के यूनिट के तत्वावधान में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को हर घर तिरंगा, नशा मुक्त भारत अभियान, भारतीय न्याय संहिता, स्वच्छ भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत जैसे जनजागरूकता विषयों पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुस्कर ने अधिक से अधिक लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। समापन शुक्रवार को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का आधार जागरूक, शिक्षित और नशामुक्त समाज है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो सरकार की ...