पटना, फरवरी 11 -- नये चार श्रम कानूनों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संघों के तत्वावधान में बिहार सहित राष्ट्रीय स्तर पर आम हड़ताल गुरुवार को होगा। इस हड़ताल में बैंककर्मियों का बड़ा तबका भी शामिल होगा। इसमें ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिसएशन (एआईबीईए) और बेफी शामिल है। बुधवार को इसकी जानकारी ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि बैंक के अन्य संगठनों जिसमें ऑयबाक, एआईबीओए, एनसीबीई, इनबेफ और इनबोक शामिल है। इन्होंने ने हड़ताल का नैतिक समर्थन किया है। इसके कारण बैंक में भी हड़ताल का असर दिखाई पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...