धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद। खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शोभा करंदलाजे मुख्य अतिथि होंगी। यह जानकारी खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से दी गई है। महानिदेशालय के ऑडिटोरियम में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मालूम हो कि खान सुरक्षा महानिदेशालय की स्थापना सात जनवरी 1902 में हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...