प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। नागरिक समाज, इलाहाबाद के बैनर तले बालसन चौराहे पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सामूहिक उपवास, अनशन और प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।वक्ताओं ने कहा कि लगातार पेपर लीक से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है और छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। सभा में एनटीए को समाप्त करने, सभी रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती शुरू करने, निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक तथा बंद सरकारी स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग भी उठाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...