मधुबनी, जुलाई 22 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के नेतृत्व में बुधवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आक्रोश प्रकट किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर सीधा हमला बताया। यह भी पढ़ें- खटीमा में यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतलाप्रदर्शन के उद्देश्यों प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देश के छात्र आज अपनी मेहनत,भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार उन्हें लाठियों से कुचलने का प्रयास कर रही है। यह एक लोकतांत्र...