रिषिकेष, जून 27 -- ऋषिकेश, संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार को हर मोर्चें पर फेल बताया। उन्होंने नीट मामले के आरोपियों को कठोर सजा देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा नीट पेपर लीक मामला केवल एक परीक्षा का संकट नहीं, बल्कि व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। हम शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर कैसे लीक हो जाता है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर दे...