समस्तीपुर, जुलाई 26 -- रोसड़ा। नीट आंदोलन को छात्रों की ऐतिहासिक जीत बताते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने रविवार को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और जनदबाव की जीत बताया। जुलूस के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नीट आंदोलन में देशभर के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने अपने अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने इस आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का उदाहरण बताते हुए आंदोलन से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जुलूस में प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण यादव, सिंघिया प्रखंड अध्यक्ष समोली झा, उपप्रमुख सुरेंद्र दास, मनीष कुशवाहा, संजीत कुमार झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। यह भी पढ़...