बलिया, जुलाई 27 -- बेल्थरारोड। श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री जितेश कुमार वर्मा अधिवक्ता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के लंबे संघर्ष, एकजुटता और लोकतांत्रिक शक्ति की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों छात्रों ने वर्षों से पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की कमियों तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि छात्रों के निरंतर संघर्ष और जनदबाव के चलते सरकार को जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री के पद छोड़ने का विषय नहीं है, बल्कि उन लाखों युवाओं की जीत है, जिन्होंने अपने भविष्य की सुरक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लगातार मजबू...