बरेली, मार्च 10 -- बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एक बैठक बरेली कॉलेज में हुई। बैठक में महाविद्यालय के अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी व महाविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही गई। जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि 12 मार्च को प्रस्तावित लखनऊ जाने का कार्यक्रम आगामी 25 मार्च को बरेली कॉलेज बरेली बने विचार गोष्ठी के बाद तय किया जाएगा। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। हरीश मौर्य ने कहा कि हम इसी महीने एक हजार पर्चे छपवाकर मुहिम को तेज करने की अपील जनता से करने जा रहे हैं। बैठक में रामपाल, श्रीराम, कुलदीप, वीरेंद्र पथिक, ओमप्रकाश यादव आदि कर्मचारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...