मोतिहारी, अप्रैल 5 -- विशिष्ट अतिथि सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्रीय विवि निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की स्थिर स्थिति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि पटना और मोतिहारी को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। विवि में नियमित रूप से मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य विषयों पर सेमिनार एवं कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। छात्रों से कहा कि उपाधि के साथ शिक्षा समाप्त नहीं होती। बल्कि वास्तविक शिक्षा की शुरुआत यहीं से होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...