घाटशिला, मई 14 -- मुसाबनी। केंद्रीय विद्यालय सुरदा का 12वीं साइंस एवं कॉमर्स का परीक्षा फल बेहतर रहा। साइंस में 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया सभी उत्तीर्ण हुए। कामर्स में 32 ने परीक्षा दिया, जिसमें 31 उत्तीर्ण हुए। ओवरऑल परीक्षा फल 98.35 प्रतिशत रहा। साइंस में 85.6% प्रतिशत अंक लाकर हरजीत भगत टॉपर रहे। उन्हें अंग्रेजी में 73, हिंदी में 86, फिजिक्स में 63, केमिस्ट्री में 90, बायोलॉजी में 89, फिजिकल एक्टिविटी कैलेंडर में 90 अंक मिला। 83.6% लाकर सेकंड टॉपर स्वाति राज रही। उन्हें फिजिक्स में 76, केमिस्ट्री में 92, गणित में 75, अंग्रेजी में 84, हिंदी में 79, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर में 87 अंक प्राप्त किया। थर्ड टॉपर बरखा रानी भक्त रही, उन्हें 83% अंक मिला। अंग्रेजी में 72, हिंदी में 85, फिजिक्स में 70 , केमिस्ट्री में 88, बायोलॉजी में 81 फि...