अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- द्वाराहाट, संजय मठपाल। क्षेत्र में स्वीकृति के बाद भी केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन व स्थानीय लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज आमरण अनशन की चेतावनी दी। सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि पूर्व सैनिक संगठन की ओर से 2005 से लगातार क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। मांग करने के बाद 2024 में स्वीकृति मिली थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जबकि द्वाराहाट के साथ ही कोटद्वार में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का संचालन 2025 से शुरू हो चुका है। संगठन का कहना है कि स्कूल के संचालन को पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संचालन नहीं होने पर अब लोगों को मज...