सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को विद्यालय संगठन के 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिसर को अत्यंत सुंदर रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या महोदया प्रफुलित लकड़ा, शिक्षकों नवीश खलखो, प्रवीण सिंह, अजीत टोप्पो शिव स्वरूप महतो, विद्यालय के बालवाटिका के छात्र छात्राओं के द्वारा दीप जलाकर किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, केंद्रीय विद्यालय गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय संगठन की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या ने अपने संबोधन में केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना के उद्देश्य अब तक की उपलब्धियों तथा पीएम श्री योजना के अंतर्...