बेगुसराय, अगस्त 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी में दो दिवसीय संभाग स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत महोत्सव का शुभारंभ 11 अगस्त को रिफाइनरी टाउनशिप के जुबिली हॉल में हुआ। इस दौरान समूह नृत्य की प्रतियोगिता में कुल सात संकुल के केन्द्रीय विद्यालय के प्रतिभागियों ने समूह नृत्य का रंगारंग प्रदर्शन किया। समूह गायन की प्रतियोगिता भी हुई। इन प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडली में भीम शंकर, डॉ. आलोक कुमार एवं डॉ. अंजूबाला थे। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार मिश्र (उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संभाग पटना) ने केन्द्रीय विद्यालयों को लघु भारत का दर्पण बताया। उन्होने छात्र-छात्राओं को मुसकुराते हुए,निर्भीक होकर अपनी प्रस्तुति देने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों ने बिखेरे भारतीय संस्कृति के रंग छात्राओं ने...