सोनभद्र, दिसम्बर 5 -- चोपन। चोपन स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में छात्राओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चोपन अमरनाथ रहे। वार्षिक खेलकूद में विद्यालय के छात्रों ने संगीत शिक्षिका ममता चटर्जी के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य रूप से बालिकाओं ने आत्मरक्षा के करतब का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य अमरनाथ ने खेल के महत्व को बताया। इस वार्षिक खेलकूद में रमन सदन की छात्रा कुमारी अनन्या यादव ने चार स्वर्ण पदक जीत कर सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को प्राचार्य ने पदक देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन खेलकूद शिक्षक अशोक कुमार यादव ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.