सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए एक छात्र संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संवाद का मुख्य उद्देश्य छात्रों से उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा से जुड़ी चुनौतियाँ तथा भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई की रणनीतियाँ, समय प्रबंधन, विषयों में आने वाली कठिनाइयाँ तथा परीक्षा के तनाव से निपटने के अनुभव साझा किए। शिक्षकों द्वारा छात्रों को यह संदेश दिया गया कि निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। संवाद के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रफुलित लकड़ा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल अंकों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.