लखीसराय, जनवरी 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को पराक्रम दिवस और सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और कौशल को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों, नाथ पब्लिक स्कूल, बालिका विद्यापीठ, स्काई विजन पब्लिक स्कूल, दुर्गा बालक उच्च विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (बड़हिया) और हसनपुर हाई स्कूल सहित केंद्रीय विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.