चाईबासा, मार्च 20 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय डांगुवापोसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा 1 और बाल वाटिका (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। अभिभावक प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी। बालवाटिका-1, 2 और 3 के लिए आयु सीमा क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष तय की गई है। बालवाटिका-2 और 3 (जहां ऑनलाइन सुविधा नहीं है), कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश ...