श्रावस्ती, फरवरी 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा की ओर से गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय में शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को शस्त्र के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को सशस्त्र सीमा बल में उपलब्ध विभिन्न हथियारों को दिखाया गया और उसकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनकी उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों ने विशेष रुचि दिखाते हुए कई सवाल पूंछे। जिनका जवानों ने सरल, रोचक व व्यवहारिक तरीके से उत्तर भी दिया। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट सोनू कुमार ने बच्चों को भारतीय सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं पुलिस बल में उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.