बोकारो, अप्रैल 29 -- केंद्रीय विद्यालय बोकारो की टीम बनी कबड्डी में विजेता चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग का दो दिवसीय 55वां संभागीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में संपन्न हो गया। 14-17 वर्ष बालिका वर्ग के लिए इस आयोजन में 9 विद्यालयों के 125 छात्राओं ने भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 वर्ष बालिका में पीएमश्री केवि नंबर 3 बोकारो की टीम विजेता तथा पीएमश्री केवि नंबर 1 धनबाद उपविजेता बनी। जबकि तृतीय स्थान पर केवि नंबर 2 धनबाद की बालिका टीम रही। वहीं 14 वर्ष बालिका में पीएमश्री केवि नंबर 3 बोकारो की टीम विजेता तथा पीएमश्री केवि लातेहार की टीम उपविजेता रही। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विदयालय द्वारा रीजनल हॉकी मीट का आयोजन जबकि तृतीय स्थान पर पीएमश्री केवि गोड्डा की टीम र...