छपरा, अप्रैल 30 -- दरियापुर। केंद्रीय विद्यालय बेला में गुरुवार को समारोह आयोजित कर इस बार की बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र सन्नी सिंह सौरभ ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बने। वहीं प्रत्युष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंशुमन कुमार सिंह और अतुल कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- उच्च माध्यमिक बेला में विद्यार्थियों का सम्मानित कियाटॉपर छात्रों को सम्मानित करना सभी टॉपर छात्रों को प्राचार्या रंजना तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित...