अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए त्रिमूर्ति चौक पर क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। आठवें दिन चंद्र किशोर व जीवन सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। द्वाराहाट में दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का अभी तक संचालन नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर शासन प्रशासन से किए गए पत्राचार के बाबजूद स्वीकृत हुआ केंद्रीयय विद्यालय का आज तक संचालन नहीं हो पाया। जबकि इसी के साथ कोटद्वार में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का जुलाई 25 से संचालन हो गया है। द्वाराहाट में इस पर आज तक जमीन हस्तांतरण को लेकर शासन प्रशासन की हीला हवाली के चलते मामला अधर में है। यह भी पढ़ें- विद्यालय के संचालन को अनशन जारी आंदोलन के तहत पूर्व में ही सकारात्मक पहल न होने पर 21 अप्रैल से आमरण अनशन की घोषणा की गई है।...