अल्मोड़ा, मार्च 28 -- स्वीकृति के बाद भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलने से लोगों का नाराजगी बढ़ने लगी है। शनिवार को पूर्व सैनिक, पैरामिलिट्री, केंद्रीय कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिकों ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। कहा है कि पिछले वर्ष द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खुलना था। अब तक विद्यालय खोलने को लेकर कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में सीनियर सिटीजन फोरम के जोधा सिंह बिष्ट, लीलाधर फुलारा, भूपेंद्र रौतेला, सुरेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...