चाईबासा, मई 20 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय डांगुवापोसी में कक्षा दसवीं में नामांकन के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन के लिए छात्र का सीबीएसई पाठ्यक्रम से कक्षा नवमी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही छात्र के कक्षा नवमी में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक बताया गया है। इसके अलावा अभिभावक सेवा श्रेणी-1 एवं सेवा श्रेणी-2 के अंतर्गत होने चाहिए। इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्य दिवस में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्यालय कार्यालय पहुंचकर 30 मई 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...