बोकारो, अप्रैल 13 -- केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में सोमवार को पुस्तकोपहार उत्सव का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी पुरानी किंतु अच्छी स्थिति में सुरक्षित पाठ्य पुस्तकों को जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकों के पुन: उपयोग को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा संसाधनों के समुचित उपयोग की भावना विकसित करना था। मुख्य अतिथि डीवीसी सीटीपीएस के नामित सदस्य सह डीजीएम (विद्युत) अमित कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम बच्चों में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करता हैं। वहीं प्राचार्य संजय प्रसाद ने कहा कि पुस्तकोपहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सहृदयता को विकसित करने...