अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। दो साल पहले स्वीकृत हुए केन्द्रीय विद्यालय के संचालन की मांग के लिए लोगों का अनशन जारी है। पूर्व सैनिकों व स्थानीय लोगों ने नाराजगी जता इसी सत्र से विद्यालय का संचालन करने की मांग की। सोमवा को तीसरे दिन त्रिमूर्ति चौक पर ललित बिष्ट व राज्य आन्दोलनकारी सुरेश लाल साह क्रमिक अनशन पर बैठे। कहर कि दो साल पहले द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब तक इसका संचालन नहीं हो सका है। कहा कि कोटद्वार में भी इसी के साथ केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिली थी, लेकिन वहां 2025 से ही संचालन शुरू हो गया है। शासन-प्रशासन की ओर से जमीन के हस्तांतरण में ढिलाई बतरने के कारण द्वाराहाट में अभी भी संचालन नहीं किया जा सका है। जबकि संचालन के लिए दो सालों से शासन-प्रशासन से लगातार पत्राचार किया जा र...