अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- द्वाराहाट। केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए त्रिमूर्ति चौक पर क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी है। वक्ताओं ने कहा कि द्वाराहाट में दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का अभी तक संचालन नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। शासन प्रशासन से किए पत्राचार के बाबजूद स्वीकृत हुए केंद्रीय विद्यालय का आज तक संचालन नहीं हो पाया। जबकि इसी के साथ कोटद्वार में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का जुलाई 25 से संचालन हो गया है। द्वाराहाट में आज तक जमीन हस्तांतरण को लेकर शासन प्रशासन की हीला हवाली के चलते मामला अधर में है। आंदोलन के तहत पूर्व में ही सकारात्मक पहल न होने पर 21 अप्रैल से आमरण अनशन की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय नहीं खुला तो अनशन रहेगा जारी पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, नंदिता भट्ट, बंशीधर उप्रेती, नवी...