लखीसराय, जनवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय जाने के लिए सुगम एवं सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की दिशा में शुक्रवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा नगर परिषद के कर्मियों के सहयोग से पुरानी बाजार महावीर स्थान सूर्य देव घाट के समीप नदी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नदी के पानी की गहराई, प्रवाह और आसपास की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक अवलोकन कराया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यदि इस स्थान पर वैकल्पिक रास्ता विकसित किया जाता है तो केंद्रीय विद्यालय जाने के लिए यह मार्ग काफी सीधा, सुगम और कम दूरी वाला होगा। इस रास्ते से न केवल वाहनों का आवागमन आसान होगा, बल्कि पैदल चलने वाले छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग भी आराम से आ-जा सकेंगे। इससे खासकर बरसात और अधिक भीड़-भाड़ के स...