अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का संचालन नहीं होने से लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है। रविवार को भी लोगों ने क्रमिक अनशन जारी रखा। चेतावनी दी कि अगर केंद्रीय विद्यालय नहीं खुला तो वह उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे। केंद्रीय विद्यालय जन एकता मंच के बैनर तले चलाया जा रहा आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। नौवें दिन गौरी दत्त सती व सुजीत वर्मा क्रमिक अनशन पर बैठे। कहा कि मामले को लेकर शासन प्रशासन से किए लगातार पत्राचार करने के बाबजूद द्वाराहाट में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का आज तक संचालन नहीं हो पाया है। जबकि, इसी के साथ खुले कोटद्वार में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का जुलाई 25 से संचालन हो गया है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग को अनशन जारी द्वाराहाट में इस पर आज तक जमीन हस्तांतरण को लेकर श...