मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां के 10वीं कक्षा के छात्र प्रांजल प्रियदर्शी (15) का चयन विद्यालय की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 की तैराकी स्पर्धा के लिए हुआ है। दानापुर में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रांजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।विद्यालय की प्राचार्य मंजू देवी सिंह, खेल प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने प्रांजल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 11 अगस्त तक एफएससी, बेंगलुरु में आयोजित होगी। प्रांजल के पिता बच्चा कुमार उपाध्याय सीआरपीएफ समूह केंद्र, मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय तैराकी ...