गौरीगंज, दिसम्बर 15 -- अमेठी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अमेठी में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्येन्द्र उप कृषि निदेशक अमेठी तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. रीता शुक्ला प्राचार्य मुकुट नाथ इंटर कॉलेज ताला अमेठी और डॉ. फूलकली गुप्ता प्राचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का वंदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनभावन नृत्य एवं प्रेरक नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 11 की छात्रा महक सोनी ने भाषण दिया, वहीं माध्यमिक की छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय संगठन गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा अनन्या पाल ने बांग्ला एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि आरुषि, सानवी...