बागेश्वर, अप्रैल 16 -- देवेंद्र, बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम में सूरज सिंह मेहरा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिया फुलारा ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा विनीता तिवारी ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बने जेएनवी के तबरेज आलम यह भी पढ़ें- पहले चरण में विवान आगे, युविका-सास्थव भी छाए यह भी पढ़ें- केवि प्रिंसपल की पुत्री इफराह अहमद को 99 अंक, किया टॉप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...