बागपत, अप्रैल 29 -- चांदीनगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल चांदीनगर का मंगलवार वार्षिकोत्सव 'उल्लास' एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। कक्षा दूसरी और चौथी के विद्यार्थियों ने अभिनय गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा एक, तीन, पांच और छह के छात्रों ने समूह नृत्य पेश किए। कक्षा नौ, दस और बारहवीं के विद्यार्थियों ने दक्षिण भारतीय नृत्य और पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा दस से अवगत मुद्गल, विप्रय यादव, शाहवेज, अब्दुल असद, पुनीत मित्तल और समृद्धि त्रिपाठ...