भागलपुर, दिसम्बर 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी, दीप्तिनगर, कहलगांव का वार्षिक उत्सव "उमंग" गुरुवार को उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सुजाता ऑडिटोरियम, एनटीपीसी कहलगांव में किया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एनटीपीसी रविंद्र पटेल ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य मणिराज भारती एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.