सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।पीएम श्री केंद्रीय विदयालय में सोमवार को दसवीं कक्षा के लिए तरुणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रफुलित लकड़ा, वरिष्ठ शिक्षक नवीश खालखो, कक्षाध्यापक चंद्र शेखर मुंडा एवं काउंसलर नीरज ठाकुर और अन्य विषय शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा विद्यार्थियों को उनके करियर मार्गदर्शन तथा कक्षा 11वीं के लिए विषय चयन के संबंध में उचित जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने की सलाह दी। वरिष्ठ शिक्षकों ने विभिन्न विषयों विज्ञान, वाणिज्य एवं कला से जुड़े करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में सदन-चयन व विवि...