रुद्रपुर, जुलाई 6 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता ने स्वागत किया और उनके सामने कई मांगें रखीं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह टनकपुर में नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद सोमवार को खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके सामने पंजाबी महासभा के सदस्यों ने टनकपुर से अमृतसर ट्रेन चलाई जाने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने खटीमा से किच्छा लाइन को जोड़ने और भाजपा नेता अनमोल अग्रवाल ने खटीमा रेलवे प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की। ओबीसी मोर्चे के जिला मंत्री सचिन रस्तोगी ने स्वास्तिक अस्पताल के सामने की सड़क जो रेलवे के द्वारा रोकी गई है। यह भी पढ़ें- रेल राज्य मंत्री से लालकुआं से खटीमा तक रेल लाइन की मांग उसके कार्य को चालू करने की मांग...