केंद्रीय रीजनल मीट गाजियाबाद में आयान अमीन का उत्कृष्ट प्रदर्शन
हापुड़, मई 12 -- गाजियाबाद में आयोजित केंद्रीय रीजनल मीट में जिले के एथलीट आयान अमीन ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहां से लौटने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उक्त खिलाड़ी को सम्मानित किया।जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिरोही ने बताया कि राजीव विहार कॉलोनी हापुड़ के एथलीट आयान अमीन खेलो इंडिया सेंटर एथलेटिक्स में नियमित अभ्यासरत हैं। उन्होंने केंद्रीय रीजनल मीट गाजियाबाद में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। आयान अमीन ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, 100 मीटर में द्वितीय और रिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खेलो इंडिया सेंटर के कोच तनवीर को बधाईयां दी हैं। यह भी पढ़ें- जुलाई माह में जनपद के खिलाड़ियों को मिलेगी खेल स्टेडियम की सौगात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.