वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। पहाड़िया मंडी परिसर में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्थापना दिवस मनाया गया। कमांडेंट आरएस बालापुरकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्मारक स्थल पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया। कमांडेंट ने जवानों को संबोधित करते हुए उनके शौर्य, त्याग और निष्ठा की सराहना की। कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता हुई। रात्रि भोज में बल के भोजनालय में पारंपरिक 'बड़ा खाना' का आयोजन हुआ। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट रंजन कुमार, सहायक कमांडेंट कृष्णा कुमार यादव, निरीक्षक प्रिंस कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, निरीक्षक अनि...