बगहा, सितम्बर 13 -- नरकटियागंज। भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश के प्रतिनिधि के तौर पर अहम जिम्मेदारी संभाली। 11 सितंबर को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की अगवानी की। उन्होंने अतिथि राष्ट्राध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन, जिनकी BRICS समिट के दौरान खूब रही चर्चासम्मेलन की प्रमुखता 12-13 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 11 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। इस वैश्विक मंच पर बिहार के बेटे और चंपारण के सांसद को यह महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल जिम्मेदारी मिलन...