आदित्यपुर, अगस्त 26 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास, पेयजल, स्वच्छता, सीवरेज, सड़क और जल निकासी सहित अन्य शहरी विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और मार्गदर्शन का आग्रह किया।महापौर संजय सरदार ने कहा कि आदित्यपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास योजनाओं को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।केंद्रीय यह भी पढ़ें- Adityapur News: मेयर संजय सरदार ने सांसद प्रदीप वर्मा से की मुलाकात राज्य मंत्री त...