फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवारको वार्ड नंबर- 21, 22 और 23 में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से वार्ड के स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर शिलान्यास किया। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि वार्ड नंबर -21, 22 और 23 में लगभग सवा छह करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इन तीनों वार्डों में आरएमसी सड़कों का निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स का लगाना, ट्यूबवेल की स्थापना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और सड़कों के सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए ह...