चम्पावत, अप्रैल 18 -- सतीश जोशी, चम्पावत। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा 19 व 20 अप्रैल को चम्पावत दौरे पर आएंगे। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अजय टम्टा 19 अप्रैल शाम साढ़े पांच बजे पचपकरिया बनबसा में चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वे चम्पावत के एसएसबी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अप्रैल को 11 बजे भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब की स्मृति में आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अपरान्ह डेढ बजे विकास भवन में दिशा की बैठक में मौजूद रहेंगे। सायं साढ़े चार बजे लोहाघाट पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पिथौरागढ़ रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- दिशा की बैठक 20 अप्रैल को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...