पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। युवा व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने अपने पुत्र आर्यांश अग्रवाल के साथ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को अंगवस्त्र भेंट कर टनकपुर अछनेरा ट्रेन को नियमित कराने और इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन तक रूट बढ़वाने, टनकपुर से नांदेड़ तक की ट्रेन स्वीकृत करवाने पर अभिनंदन किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि अमरिया तहसील में मात्र दो ही गेहूं सरकारी क्रय केंद्र होने से किसानों को बहुत समस्या हो रही है जबकि अन्य जगह अधिक केंद्र खुले होने की बात बताई। ग्राम टांडा विजैसी में रेलवे द्वारा क्रासिंग बंद कर दिए जाने से सैकड़ों परिवारों को आवागमन में हो रही दिक्कत को बताया। अमरिया को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का भी आग्र...