धनबाद, जुलाई 25 -- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने धारजोरी भूली निवासी रवि कुमार निषाद को दिल्ली में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रसेवा में समर्पित भावना से कृषि व पर्यावरण संरक्षण में सफलतापूर्वक कार्य कर रही संस्था जय धरती मां फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि आज देश को रवि कुमार निषाद जैसे युवाओं की सख्त जरूरत है। इनके योगदान से समाज के साथ-साथ पूरे देश को सेवा कार्य व पर्यावरण संरक्षण में नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जय धरती मां फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश सोनी व जिला अध्यक्ष अनिल केवट उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...