पीलीभीत, मई 8 -- जहानाबाद। जहानाबाद में भाजपा के मंडल मंत्री छत्रपाल भारती ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र भेज कर परेवा वैश्य से निसरा तक लोक निर्माण विभाग के आधीन मार्ग को चौड़ा कराने का आग्रह किया है। इसमें कहा गया है कि चालीस से पचास गांव जोडने वाला यह लिंक मार्ग है। जो आगे चल कर सितारगंज पीलीभीत बरेली हाईवे से जुड़ता है। सड़क संकरी होने व चौड़ाई कम होने से वाहन जब तब दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। समय रहते जनहित में इसका चौड़ीकरण कराने की मांग करते हुए पत्र भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...