गुमला, मार्च 14 -- सिसई, प्रतिनिधि। केंद्रीय महावीर मंडल सिसई की बैठक स्थानीय शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेजमोहन साहू ने की। इस दौरान गत वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा करने के बाद नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार संदीप गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं विनय केशरी को सचिव और सुमित महली को कोषाध्यक्ष बनाया गया।बैठक में उपाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीनारायण यादव, विशाल साहू, विक्रांत सिंह, गौतम ताम्रकार, सचिन वर्मा और देवेंद्र साहू को जिम्मेदारी दी गई। सह सचिव के रूप में हेमंत गुप्ता और दिलीप साहू, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में सुधीर साहू को चुना गया। रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर झंडा लगाने की जिम्मेदारी सौरभ ताम्रकार व उनकी टीम को सौंपी गई। बैठक में बड़ी संख्या मे...