गुमला, मार्च 13 -- गुमला। केंद्रीय महावीर मंडल समिति गुमला के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को पुराना नगरपालिका परिसर में किया गया। समिति के पूर्व अध्यक्ष शशि प्रिया बंटी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंडित सुशील पंडा के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे लगाए। मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि रामनवमी के महापर्व को धूमधाम, हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए यह कार्यालय खोला गया है। यहां से सभी अखाड़ों, क्लबों और सदस्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं और समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम में समिति के सचिव हरजीत सिंह, विकास सिंह, अरविंद मिश्रा, विपिन सिंह, मुकेश सिंह, दु...