गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से उनका परिचय कराया। मंदिर परिसर में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधिवत पंचोपचार पूजन किया। उन्होंने बाबा गोरखनाथ को पुष्प अर्पित किए, दीप-धूप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और मंदिर की परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। पूजन अनुष्ठान गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने...