पटना, फरवरी 14 -- प्रदेश राजद महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा है कि एप्सटीन फाइल में जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आया है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। शनिवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने खुद माना है कि वह तीन से चार बार एप्सटीन से मुलाकात कर चुके हैं। भाई अरुण ने कहा कि जो मेल मिला है उसमें भी एप्सटीन ने लिखा है कि हरदीप पुरी जिस संस्थान में काम कर रहे थे उसे आर्थिक लाभ के रूप में एक करोड़ से ज्यादा की रकम दी गई। यूएस का अपराधी जो बच्चियों के साथ यौन शोषण में दोषी साबित हो चुका था, ऐसे लोगों के संपर्क में आकर उसे सहायता लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। नैतिकता के आधार पर हरदीप पुरी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...